विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में 12 जून, 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | उक्त शिविर का शुभारंभ श्री अजय वर्मा, कार्यपालक निदेशक (परियोजना) द्वारा किया गया |
रक्तदान शिविर में टीएचडीसीआईएल, सीआईएसएफ, एचसीसी तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 55 यूनिट रक्तदान किया | शिविर के सफल संचालन में उत्तराखण्ड ब्लड डोनेशन सेंटर की टीम ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया |
इसके साथ ही 19 जून, 2026 को टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के कारपोरेट कार्यालय, ऋषिकेश के निरामय स्वास्थ्य केंद्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), ऋषिकेश के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. ए. एन. त्रिपाठी, मुख्य महाप्रबंधक (मा. सं. एवं प्रशा. व के. सं.) द्वारा किया गया | इस अवसर पर डॉ. विभा चौधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा | रक्तदान शिविर में कुल 101 लोगों ने प्रतिभाग किया जिसमे 81 लोगों ने रक्तदान किया |