उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले में सुखवां-ढुकवां गाँव के निकट बेतवा नदी पर स्थित धुकवां लघु जल विद्युत परियोजना के कार्यान्वयन का दायित्व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा टीएचडीसीआईएल को सौंपा गया था। यह परियोजना मौजूदा ढुकवां चिनाई-सह-मिट्टी बाँध (Masonry cum Earthen Dam) के जलाशय में संचित जल का उपयोग करती है।

इस परियोजना में एक सतही विद्युतगृह शामिल है, जिसमें 8 मेगावाट क्षमता की तीन ऊर्ध्वाधर कैपलान टर्बाइन-जनरेटर इकाइयाँ स्थापित हैं। परियोजना की कुल स्थापित क्षमता 24 मेगावाट है। परियोजना को वर्ष 2019–20 के दौरान कमीशन किया गया था।

सामान्य विशेषताएं

विवरणजानकारी
स्थापित क्षमता24 मेगावाट (3 x 8 मेगावाट)
स्थानसुखवां-ढुकवां, झांसी, 
उत्तर प्रदेश
डिजाइन ऊर्जा97.82 एमयू (मिलीनियन यूनिट)
व्यावसायिक संचालन तिथि13 जनवरी 2020
लाभार्थी राज्यउत्तर प्रदेश

प्रमुख तकनीकी विशेषताएं

विवरणजानकारी
जलाशयमौजूदा ढुकवां बांध जलाशय
पावरहाउससरफेस (सतह) पावरहाउस
उत्पादन इकाइयां3 × 8 मेगावाट
टर्बाइन का प्रकारवर्टिकल काप्लां (Vertical Kaplan)
रेटेड हेड17.85 मीटर
प्रति इकाई रेटेड डिस्चार्ज50.53 क्यूमेक (cumecs)  
हेड रेस चैनल1,750 मीटर
पेनस्टॉक3 × 4.0 मीटर व्यास × 100 मीटर लंबाई
टेल रेस चैनल650 मीटर
जनरेटर ट्रांसफार्मर3-फेज, 9.78 एमवीए (MVA)
स्विचयार्ड132 केवी, 3 बे (3 Bays)