टिहरी बाँध से लगभग 22 किलोमीटर नीचे की ओर स्थित कोटेश्वर जल विद्युत परियोजना (एचईपी), टिहरी जल विद्युत कॉम्प्लेक्स (2,400 मेगावाट) का एक अभिन्न हिस्सा है। इस परियोजना में भागीरथी नदी पर 97.5 मीटर ऊँचा कंक्रीट ग्रेविटी बाँध तथा सतही विद्युतगृह शामिल है, जिसमें 100 मेगावाट क्षमता की चार फ्रांसिस टर्बाइन-जनरेटर इकाइयाँ स्थापित हैं।

वर्ष 2011–12 के दौरान कमीशन की गई कोटेश्वर जल विद्युत परियोजना, टिहरी जलाशय से जल निकासी के नियमन, सिंचाई एवं पारिस्थितिक आवश्यकताओं के लिए डाउनस्ट्रीम नदी प्रवाह को बनाए रखने तथा देवप्रयाग, ऋषिकेश और हरिद्वार सहित निचले क्षेत्रों में जल के सुरक्षित प्रवाह को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसका जलाशय टिहरी पंप्ड स्टोरेज प्लांट (1,000 मेगावाट) के लिए निचले संतुलन जलाशय (Lower Balancing Reservoir) के रूप में भी कार्य करता है।

 

 

 

1.मुख्य विशेषताएं

अवस्थिति 
राज्यउत्तराखण्ड
जिलाटिहरी गढ़वाल
समीपताकोटेश्वर बांध,टिहरी बांध स्थल के डाउनस्ट्रीम पर लगभग 22 कि.मी. की दूरी पर पेंदार्स गांव के निकट भागीरथी नदी पर स्थित है।
जल-विज्ञान(हाइड्रोलॉजी)
जलागम क्षेत्रबांध स्थल पर 7,691 वर्ग कि.मी.
बर्फ जलागम2,328 वर्ग कि.मी.
डिजाइन बाढ़13,240 क्यूमेक्स
वार्षिक रन ऑफ8.14 कि.मी.3
वार्षिक सामान्य जल प्रवाह258.0 क्यूमेक्स
जलाशय भंडारण
पूर्ण जलाशय स्तर (एफ.आर..एल.)ई.एल. 612.5 मी.
अधिकतम बाढ़ स्तर (एम.एफ.एल)ई.एल. 615.0 मी.
न्यूनतम ड्रा डाउन लेवल (एम.डी.डी.एल.)ई.एल. 598.5 मी.
एफ.आर.एल. तक सकल भंडारण88.9 एम.सी.एम.
लाइव भंडारण क्षमता35.0 एम.सी.एम.
2.तकनीकी विशेषताएं 
डाइवर्जन सुरंग
आकार एवं प्रकार8.0 मी. ब्यास हॉर्स शू.टाइप
लम्बाई593.0 मी.
निकासी1180 क्यूमेक्स
बांध
प्रकारकंक्रीट ग्रेविटी
गहनतम नींव स्तर से ऊपर अधिकतम ऊँचाई97.5 मी.
बांध के शीर्ष की ऊँचाईई.एल. 618.5 मी.
क्रेस्ट की लम्बाई300.50 मी.
नॉन ओवर फ्लो सेक्शन की लम्बाई196.50 मी.
स्पिलवे
आर.एफ.एल. (612.5 मी.) पर निकासी9140 क्यूमेक्स
क्षमता 
एम.एफ.एल. (615.0 मी.) पर निकासी13240 क्यूमेक्स
क्षमता 
बेज़ की संख्या4
बे की चौड़ाई18 मी.
क्रेस्ट एलीवेशन594.50 मी.
सर्विस गेटों के प्रकाररेडियल
गेटों के आकार18 मी.X 16 मी.
पावर इन्टेक 
अवस्थितिवाटर रिटेनिंग स्ट्रक्चर में एकीकृत राइट बैंक
इन्टेक सिल लेवल582.5 मी.
पेनस्टॉक्स की संख्या एवं आकार4 सं., 6.2 मी. ब्यास
सर्विस गेट का प्रकारफिक्स्ड व्हील
विद्युत गृह 
प्रकारबांध के निचले सिरे पर सतही
अवस्थिति(राइट बैंक) दायां किनारा
इकाइयों की संख्या4
इकाई की दर क्षमता100 मे.वा.
संस्थापित क्षमता400 मे.वा.
टरबाईन का प्रकारवर्टिकल शाफ्ट फ्रांसिस टाइप
अधिकतम शीर्ष75.0 मी.
न्यूनतम शीर्ष58.0 मी.
रेटेड हेड69.0 मी.
प्रत्येक इकाई के रेटेड हेड पर अधिकतम प्रवाह161 क्यूमेक्स
स्विच यार्ड 
टाइप आउटडोर ऑन सरफेस
आकार
400 के.वी.
215.5 मी.x136 मी.
विद्युत उत्पादन 
चालू वर्ष में 90% डिज़ाइन ऊर्जा1155 मि.यू.

इस परियोजना के पूर्ण होने से मुख्य लाभ निम्न होंगे :-

  1. 400 मेगावाट पीकिंग पावर।
  2. डिज़ाइन एनर्जी-1155एमयू (90% चालू वर्ष)
  3. सिंचाई प्रयोजनों के लिए टिहरी जलाशय से पानी छोड़ने का विनियमन
  4. कोटेश्वर जलाशय, टिहरी पम्प स्टोरेज प्लांट के लिए पूर्व-अपेक्षित निचले जलाशय का काम भी करेगा।