टिहरी पंप्ड स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) भारत का पहला 1,000 मेगावाट क्षमता वाला वैरिएबल स्पीड पंप्ड स्टोरेज प्लांट है, जिसे 1,000 मेगावाट पीकिंग विद्युत उपलब्ध कराने, ग्रिड की विश्वसनीयता बढ़ाने तथा ऑफ-पीक घंटों के दौरान उपलब्ध अतिरिक्त विद्युत का उपयोग करके सौर एवं पवन ऊर्जा जैसे अनिरंतर नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के ग्रिड में एकीकरण को सुगम बनाने के लिए विकसित किया गया है।

इस परियोजना में टिहरी बाँध और कोटेश्वर बाँध के जलाशयों को क्रमशः ऊपरी एवं निचले जलाशय के रूप में उपयोग किया गया है। इसमें 250 मेगावाट क्षमता की चार रिवर्सिबल इकाइयाँ शामिल हैं, जिन्हें भागीरथी नदी के बाएँ तट पर स्थित भूमिगत मशीन हॉल में स्थापित किया गया है। परियोजना की एक प्रमुख तकनीकी विशेषता रिवर्सिबल इकाइयों के अधिकतम और न्यूनतम परिचालन हेड के बीच लगभग 90 मीटर का पर्याप्त हेड परिवर्तन है।

टिहरी पंप्ड स्टोरेज प्लांट 12 अप्रैल 2026 तक अपनी पूरी 1,000 मेगावाट क्षमता के साथ पूर्ण रूप से कमीशन हो चुका है।

प्रमुख विशेषताएं

  1. अपस्‍ट्रीम जलाशय : टिहरी बांध जलाशय ( पहले से ही कमीशनिंग हो गई है)
  2. डाउनस्‍ट्रीम जलाशय : कोटेश्‍वर बांध जलाशय ( पहले से ही कमीशनिंग हो गई है)
  3. शीर्ष जल स्‍तर
    अधिकतम: 830 मी.
    न्‍यूनतम: 740 मी.
  4. हेड रेस टनल : दो नं. कंक्रीट लाइन की गई एचआरटी(एचआरटी-3 एवं एचआरटी-4)
    व्‍यास 8.5 मी. लंबाई एचआरटी-3:932 मी. एचआरटी-4 : 1060 मी. पहले से ही निर्माण हो गया है।
  5. अपस्‍ट्रीम सर्ज शाफ्ट
    नं. : 02
    व्‍यास : 20.92 मी.
    ऊंचाई : 145 मी.
  6. पेनस्‍टोक्‍स
    नं. : 04
    व्‍यास : 6.0 m
    प्रकार: स्‍टील लाइन किया गया
  7. विद्युत गृह
    प्रकार: भूमिगत
    मशीन हॉल का आकार: चौड़ाई : 28.2 मी.
    ऊंचाई : 56 मी.
    लंबाई : 203 मी.
    अवस्‍थिति : बांया किनारा
    निर्धारित यूनिट क्षमता : 250 मे.वा.
    संस्‍थापित क्षमता : 1000 मे.वा.
    यूनिटों की संख्‍या : 04 नं.
    मशीन का प्रकार : परिवर्तनीय गति की वर्टीकल फ्रांसिस टाइप रिवर्सिवल टरबाईन
    टरबाईन कुल हेड रेंज : 120.4 मी. से 219.4 मी.
    पम्‍प डिजीवरी हेड रेंज : 130.5 मी. से 229.5 मी.
    डिजाईन हेड : 188 मी.
    रोटेशनल स्‍पीड : परिवर्तनीय गति
    डिस्‍ट्रीव्‍यूटर एक्‍सिस : लगभग ईएल 568 मी.
    सबमरजेंस : लगभग 38 मी.
    आउटपुट
    -न्‍यूनतम वैल्‍यू : 278 एमवीए
    -अधिकतम क्षमता : 306 एमवीए
    निर्धारित विद्युत आउटपुट : 250 मे.वा. निर्धारित कुल शीर्ष पर लगभग 188 मी. डब्‍ल्‍यू सी
  8. डाउनस्‍ट्रीम सर्ज शाफ्ट
    नं. : 02
    व्‍यास : 19.5 मी.
    ऊंचाई : 70 मी.
  9. टेलरेस टनल
    नं. : 02
    व्‍यास : 9.0 m
    ऊंचाई
    टीआरटी- 3 : 1151 मी.
    टीआरटी- 4 : 1255 मी.
  10. टेल वाटर लेवल
    अधिकतम : 612.5 मी.
    न्‍यूनतम (पंप मोड में) : 606 मी.
    न्‍यूनतम (टरबाईन मोड में) : 603 मी.
    औसत : 609.5 मी.

 

  1. 1000 मेगावाट पीकिंग विद्युत उत्पादन क्षमता (लगभग 2442 मिलियन यूनिट वार्षिक विद्युत उत्पादन अपेक्षित)।
  2. अधिशेष विद्युत के कुशल भंडारण (Power Banking) हेतु एक विश्वसनीय माध्यम।
  3. ग्रिड को सहायक (Ancillary) सेवाएँ प्रदान करता है।
  4. वर्ष 2035-36 तक आवश्यक 100 गीगावाट पम्प्ड स्टोरेज परियोजना (PSP) क्षमता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान।