कासरगोड सोलर पीवी पावर प्लांट (50 मेगावाट) टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की पहली सौर ऊर्जा परियोजना है, जो केरल के कासरगोड जिले में लगभग 250 एकड़ क्षेत्र में स्थापित है। इस परियोजना में 1,65,149 मल्टी-क्रिस्टलाइन सोलर पीवी मॉड्यूल लगाए गए हैं। इस परियोजना से उत्पादित विद्युत केरल राज्य को उपलब्ध कराई जा रही है।
परियोजना को 31 दिसंबर 2020 को कमीशन किया गया था तथा माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 19 फरवरी 2021 को राष्ट्र को समर्पित किया गया।
नवीनतम अद्यतन 17/8/2026 किया गया ।