टीएचडीसीआईएल और एनएचपीसी ने कोटेश्वर, टिहरी (उत्तराखंड) स्थित टीएचडीसीआईएल हाई परफॉर्मेंस अकादमी में स्पोर्ट्स साइंस लैबोरेटरी के लिए उपकरणों की खरीद हेतु लगभग ₹97 लाख की सीएसआर सहायता के लिए 21 नवंबर, 2024 को नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह कायाकिंग और कैनोइंग के लिए समर्पित एक हाई परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स अकादमी स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस समझौते पर टीएचडीसीआईएल की ओर से श्री अमरदीप, महाप्रबंधक (एसएंडई) और एनएचपीसी की ओर से श्री आनंद टेम्ब्रे, महाप्रबंधक (सीएसआर/एचआर) द्वारा श्री यू.एस. शाही, कार्यकारी निदेशक (सीएसआर), एनएचपीसी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। इस परियोजना का प्राथमिक लक्ष्य एथलीटों को उनकी तैयारी और प्रशिक्षण के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करना है, जिससे उनके प्रदर्शन को अंतरराष्ट्रीय मानकों तक उन्नत किया जा सके।
इस समारोह में सुश्री अनामिका बुड़ाकोटी, प्रबंधक (एसएंडई), टीएचडीसीआईएल, श्री शिव कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर), एनएचपीसी और एनएचपीसी के अन्य अधिकारी भीउपस्थित थे।